फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   accident_pujari_jharkhand

इस पुजारी की कहानी सुनकर रो पड़ेंगे आप!

Mon, 30 Jun 2014 08:59 AM IST
Updated Mon, 30 Jun 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
accident_pujari_jharkhand

झारखंड के रांची में पुजारी लालमोहन मिश्र आज जीने मरने की लड़ाई लड़ रहे हैं। एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल उन्हें बेहतर इलाज के लिए भेजा जा रहा है लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


परिजनों की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि वे इलाज का खर्च भी नहीं उठा पा रहे हैं। नौबत यहां तक आ चुकी है कि परिवार के लोग चंदा मांग कर उनका इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन


पुरारी लालमोहन मिश्रा रविवार को एक हादसे का शिकार हुए थे। हादसे से शायद उभर भी जाते लेकिन व्यवस्था ने उनकी स्थिति को और भी त्रासद बना दिया है।

कैसे हुआ था हादसा?

accident_pujari_jharkhand

रविवार को पुजारी लालमोहन मिश्रा का एक एक्सीडेंट हुआ था। दरअसल वे पुलिस की गश्त कर रही गाड़ी से वे घायल हुए थे।

विडंबना इस बात की है कि पुलिस की गश्त कर रही गाड़ी से घायल होने के बावजूद उनकी कोई मदद नहीं की गई। न उन्हें किसी अस्पताल पहुंचाया गया और न ही उन्हें किसी तरह की कोई आर्थिक सहायता दी गई।

गुरुवार को उन्हें गुरुनानक अस्पताल में दाखिल किया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस या प्रशासन ने अब तक उनकी कोई मदद नहीं की है।

अस्पताल में छोड़ भागी पुलिस

accident_pujari_jharkhand

पुजारी के मुताबिक वे रविवार को लालपुर से पूजा कर के अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में पुलिस की गाड़ी ने उन्हें चपेट में ले लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बवाल किया तो पुलिस की गाड़ी ने उन्हें अस्पताल छोड़ा और वहां से भाग निकली।

यहां तक कि पुजारी के परिवार के लोगों को भी अस्पताल के गार्ड ने सूचना दी।

लालमोहन अपने घर में अकेले कमाने वाले व्यक्ति हैं। और उन्हीं की कमाई से घर चलता है। और इस समय उनकी स्थिति इतनी गंभीर बनी हुई है कि डॉक्टर भी कोई स्थिति साफ नहीं कर रहे हैँ। दूसरी तरफ सुखदेवनगर पुलिस ने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed