{"_id":"5a619bad4f1c1b514a8b4657","slug":"a-man-claims-that-he-is-eating-mud-from-the-age-of-11-because-of-poverty","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबी की वजह से इस शख्स ने शुरू किया था मिट्टी खाना, अब लग गई लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबी की वजह से इस शख्स ने शुरू किया था मिट्टी खाना, अब लग गई लत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झारखंड
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
कारु पासवान
- फोटो : ANI
झारखंड के साहेबगंज में रहने वाले 100 साल के कारु पासवान का दावा है कि वो बिना मिट्टी खाए जिंदा नहीं रह सकते हैं। उन्होंने 11 साल की उम्र में गरीबी की वजह से मिट्टी खानी शुरू की थी लेकिन अब यह उनकी आदत में शुमार हो गया है। राज्य से यह खबर उस समय पर आई है जब पिछले साल से भूख की वजह से होने वाली मौतों पर राजनीति गरमाई हुई है। इस मामले ने राज्य में जारी गरीबी से पर्दा उठाने का काम किया है।
विज्ञापन
कारु का कहना है कि गरीबी के कारण जब उन्हें पेट भरने के लिए खाना नहीं मिलता था तो वह मिट्टी खाकर भूख मिटाने की कोशिश किया करते थे। उनके पास इस समय मिट्टी के खाली बर्तन और कुछ सूखी मिट्टी रखी हुई है। पिछले साल अक्टूबर में एक बच्ची की मौत भूख की वजह से हो गई थी। बच्ची की मां ने बताया था कि आधार कार्ड ना होने की वजह से उन्हें राशन नहीं दिया गया था। भूख से होने वाली मौतों के मामले में विपक्ष ने सरकार को घेरा था।
विज्ञापन
100-year-old Karu Paswan from #Jharkhand's Sahebganj claims he can't survive without eating mud, says 'started eating it when I was 11 years old due to poverty but later it became a daily routine' pic.twitter.com/NPrrihaNiy
— ANI (@ANI) January 19, 2018
विज्ञापन