फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   76th state-wide forest festival concluded in Ranchi, Chief Minister and Assembly Speaker planted trees

Jharkhand: रांची में 76वां राज्यव्यापी वन महोत्सव संपन्न, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण

Fri, 01 Aug 2025 04:48 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 01 Aug 2025 04:48 PM IST
सार

रांची के जगन्नाथपुर स्थित नवनिर्मित विधायक आवासीय परिसर में शुक्रवार को 76वां राज्यव्यापी वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, मंत्रीगण व विधायकगण उपस्थित रहे।
 

विज्ञापन
76th state-wide forest festival concluded in Ranchi, Chief Minister and Assembly Speaker planted trees
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रांची के जगन्नाथपुर स्थित नवनिर्मित विधायक आवासीय परिसर में शुक्रवार को 76वां राज्यव्यापी वन महोत्सव उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक राजेश कच्छप सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत वृक्षारोपण से हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और तापमान वृद्धि जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना जितना जरूरी है, उतनी ही जरूरी उनकी देखभाल भी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि वन महोत्सव महज औपचारिकता नहीं, बल्कि यह प्रकृति से जुड़ाव और जन-जागरूकता का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली को सुरक्षित रखने की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं राजभवन, रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल व CM सीएम सोरेन ने किया स्वागत

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर वनों के महत्व, पर्यावरण संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर भी चर्चा की गई। वन महोत्सव के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि प्रकृति की रक्षा आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और यदि वर्तमान पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण में भूमिका निभाएगी, तो आने वाली पीढ़ियां स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में जीवन जी सकेंगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed