फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   50 Dalit families were evacuated from the village by the Muslim community In Palamu Jharkhand

Jharkhand: समुदाय विशेष के दबंगों ने 50 दलित परिवारों को गांव से भगाया, जानें पीड़ितों की पूरी कहानी

Wed, 31 Aug 2022 06:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 31 Aug 2022 06:46 PM IST
सार

झारखंड के पलामू जिले में बीते चार दशकों से रहने वाले मुसहर जाति के 50 परिवारों को समुदाय विशेष के दबंगों द्वारा गांव से मारपीट कर भगा देने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ितों को फिर से उसी गांव में बसाने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
50 Dalit families were evacuated from the village by the Muslim community In Palamu Jharkhand
झारखंड पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : Social media

विस्तार

झारखंड में मुस्लिम युवक शाहरुख द्वारा दुमका की बेटी अंकिता सिंह को जिंदा जला देने की घटना के बाद कट्टरपंथियों का एक और हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया है। यहां के पलामू जिले में कथित तौर पर समुदाय विशेष के लोगों ने 50 दलित परिवारों को उस गांव से निकाल दिया, जहां वे पिछले चार दशकों से रह रहे थे। फिलहाल इस मामले में 12 लोगों और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को पुलिस ने इस बारे में बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना  जिले के पांडू प्रखंड में मुरूममातु की है। मुरूममातु  मुस्लिम बहुल गांव है। यहां मुसहर जाति के लोगों के भी कुछ घर हैं। गांव वालों ने आरोप लगाया कि सोमवार को कई दबंगों ने हमला करके उनके घरों को तोड़ दिया। इतना ही नहीं, दंबगों ने जबरदस्ती उन लोगों के अंगूठे लगवाकर उनकी सहमति भी ले ली। इसके बाद दबंगों ने ग्रामीणों का सामान वाहनों में लाद कर  पास के जंगल में छोड़ दिया। गांववालों ने ये आरोप भी लगाया है कि उनके साथ मारपीट भी की गई थी। साथ ही इस संबंध में पुलिस से संपर्क करने से मना किया गया था। दबंगों ने पुलिस के पास जाने पर उन्हें मारने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसडीओ मेदिनीनगर, राजेश कुमार साह और एसडीपीओ विश्रामपुर सुरजीत कुमार पांडु थाना क्षेत्र के टोंगरी पहाड़ी इलाके में पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में 12 लोगों और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पलामू के उपायुक्त ए डोडे ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा। डीसी ने यह भी बताया कि सभी 50 परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर एक ही गांव में पुनर्वास का आश्वासन दिया गया है। 


उपायुक्त के आश्वासन के बाद एसडीपीओ ने कहा कि पीड़ितों उसी स्थान पर बसाने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने ये भी बताया कि कि प्रखंड विकास अधिकारी द्वारा पीड़ितों के लिए कपड़े और खाने की व्यवस्था की गई है। एसडीपीओ ने आगे बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर छापेमारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed