{"_id":"5d340ae28ebc3e6cfd189029","slug":"4-persons-killed-allegedly-by-10-12-unidentified-miscreants-in-gumla-on-suspicion-of-witchcraft","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में डायन बताकर चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या, घर से खींचकर ले गए हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में डायन बताकर चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या, घर से खींचकर ले गए हमलावर
Sun, 21 Jul 2019 12:19 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुमला
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
डायन के शक में चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई
- फोटो : ANI
देशभर में भीड़ हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। लगभग रोजाना देश के किसी न किसी हिस्से से भीड़ हिंसा की खबरें सामने आती रहती हैं। रविवार को एक बार फिर झारखंड में चार लोगों पर भीड़ का कहर टूटा। यहां डायन होने के शक में चार लोगों को पहले बुरी तरह से पीटा गया और फिर क्रूरता से उनका गला काटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
यह घटना गुमला जिले के सिसई प्रखंड मुख्यालय से 25 किलोमीटर की दूरी पर सिसकारी गांव में घटित हुई। इस हत्याकांड में 10-12 हमलावरों ने रविवार तड़के तीन बजे चार लोगों को पहले घर से खींचकर बाहर निकाला फिर पिटाई के बाद उनकी गला काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Jharkhand: 4 persons killed allegedly by 10-12 unidentified miscreants in Gumla. Anjani Kumar Jha, SP Gumla, says, “Prima facie, it appears the victims were involved in witchcraft. Crime seems to have happened because of superstitious beliefs. Investigation underway.” (20.07.19) pic.twitter.com/L5RyrwWIkH
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 21, 2019
जिन लोगों की हत्या की गई उनमें 60 वर्षीय बुजुर्ग और उसकी पत्नी सहित गांव के ही दो अन्य लोग शामिल हैं। हत्या की इस घटना को डायन कुप्रथा से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि डायन के शक में करीब तीन बजे 10-12 अज्ञात हमलावरों मे बुजुर्ग के घर पर धावा बोला और जबरन उनके घर को खुलवाया।
इसके बाद एक-एक करके चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वह मामले की गहन जांच कर रही है। लाठी डंडों और हथियारों से लैस हमलावरों ने पीड़ितों के घरों का दरवाजा खुलवाया उन्हें अपने कब्जे में लिया और उनके घर पर ताला जड़ दिया। पीड़ितों को आरोपी गांव के किनारे ले गए। जहां पहले बुरी तरह उनकी पिटाई की और फिर उनकी हत्या कर दी।