फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   4 from West Bengal killed in road accident in Jharkhand's Dhanbad on way to Maha Kumbh

Jharkand: महाकुंभ के लिए जा रहे पश्चिम बंगाल के चार की मौत, झारखंड के धनबाद में सड़क दुर्घटना का हुए शिकार

Sat, 22 Feb 2025 12:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, धनबाद
पीटीआई, धनबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 22 Feb 2025 12:31 PM IST
सार

राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी ने बताया कि चार पहिया वाहन में आठ लोग सवार थे। उन्होंने कहा, 'चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।'

विज्ञापन
4 from West Bengal killed in road accident in Jharkhand's Dhanbad on way to Maha Kumbh
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के लिए जा रहे पश्चिम बंगाल के चार लोगों की शनिवार तड़के झारखंड के धनबाद जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि यह हादसा राजगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर रात करीब 1.30 बजे हुआ।

विज्ञापन


राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी ने बताया कि चार पहिया वाहन में आठ लोग सवार थे। उन्होंने कहा, 'चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।' उन्होंने बताया कि घायलों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान शेख राजाबली के रूप में हुई है, जो कार का चालक था। इसके अलावा पियाली साहा, तेमुली साहा और पनोबा साहा पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के कमरपुकुर के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले 15 फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ से तीर्थयात्रियों को ला रही एक पर्यटक वैन शुक्रवार देर रात ट्रक से टकरा गई थी। हादसा गुजरात के दाहोद जिले में राजमार्ग पर हुआ था। हादसे में वैन सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई थी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए थे। 


पुलिस के अधिकारी ने बताया था कि दुर्घटना इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर लिमखेड़ा के पास देर रात करीब सवा दो बजे हुई। 10 तीर्थयात्रियों को ला रही एक पर्यटक वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।

उन्होंने बताया था कि मारे गए लोग भरूच जिले के अंकलेश्वर और अहमदाबाद जिले के धोलका के निवासी थे। अधिकारी ने बताया था, 'तीर्थयात्री महाकुंभ से लौट रहे थे। एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।' 


पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अंकलेश्वर निवासी देवराज नकुम (49) और उनकी पत्नी जासुबा (47) तथा धोलका निवासी सिद्धराज डाभी (32) और रमेश गोस्वामी (47) के रूप में हुई थी।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed