फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   35 armed criminals set fire to 7 vehicles including a road roller, creating panic in the area

Jharkhand: 35 हथियारबंद अपराधियों ने रोड रोलर समेत 7 वाहन फूंके, क्षेत्र में दहशत का माहौल

Tue, 24 Jun 2025 04:37 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 24 Jun 2025 04:37 PM IST
सार

झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कगांव प्रखंड के जोरकाट इलाके में सोमवार देर रात करीब 35 हथियारबंद अपराधियों ने सड़क निर्माण स्थल पर हमला कर दिया। अपराधियों ने दो जेसीबी, दो हाईवा ट्रक, एक ग्रेडर, एक टैंकर और एक पिकअप वैन सहित कुल 7 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। 
 

विज्ञापन
35 armed criminals set fire to 7 vehicles including a road roller, creating panic in the area
अपराधियों ने रोड रोलर समेत 7 वाहन फूंके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कगांव प्रखंड अंतर्गत जोरकाट इलाके में सोमवार देर रात अपराधियों ने भारी उत्पात मचाया। करीब 35 हथियारबंद अपराधियों के एक गिरोह ने सड़क निर्माण स्थल पर धावा बोलते हुए रोड रोलर, जेसीबी और ट्रकों सहित कुल सात वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार, यह सड़क निर्माण कार्य एनटीपीसी की बादाम कोल परियोजना के तहत एमएस पूजा इंटरप्राइजेज कंपनी द्वारा किया जा रहा था। अपराधियों ने दो जेसीबी मशीन, दो हाईवा ट्रक, एक ग्रेडर, एक टैंकर और एक पिकअप वैन को पूरी तरह फूंक डाला।
विज्ञापन


लेवी नहीं देने पर हमले की आशंका
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, अपराधियों ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों को और गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। आशंका जताई जा रही है कि यह हमला लेवी नहीं देने के कारण किया गया है। अक्सर विकास कार्यों में लगे संवेदकों पर अपराधी दबाव बनाते हैं और धमकी देकर लेवी वसूलते हैं।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें;  भारी बारिश से रांची जलमग्न, अस्पताल में घुसा बारिश का पानी; मरीज और परिजन घंटों रहे परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोग सहमे, पुलिस पर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश दोनों व्याप्त हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि अब किसी भी समय हत्या, अपहरण या लूट की आशंका बनी रहती है। लोगों का यह भी आरोप है कि राजनीतिक संरक्षण और प्रशासनिक निष्क्रियता के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

विकास कार्यों पर पड़ रहा असर
अपराधियों की इन गतिविधियों से क्षेत्रीय विकास कार्यों पर भी गंभीर असर पड़ रहा है। संवेदकों में भय का माहौल है और कई बार सुरक्षा के अभाव में निर्माण कार्य बाधित हो जाता है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि, लोगों को अब ठोस कार्रवाई की प्रतीक्षा है ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बहाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed