फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   26 Migrant workers stuck in Nepal due to Lockdown reached India

लॉकडाउन: नेपाल में फंसे झारखंड के 26 मजदूर पहुंचे भारत, पांच की रैपिड जांच पॉजिटिव

Sat, 22 May 2021 04:09 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 22 May 2021 04:09 PM IST
सार

लॉकडाउन के चलते नेपाल में फंसे झारखंड के 26 प्रवासी मजदूर शनिवार को भारत पहुंच गए जोकि बस में सवार होकर दुमका के लिए रवाना हो चुके हैं। भारत आने के बाद की गई रैपिड एंटीजेन जांच में पांच श्रमिकों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। शाम करीब छह बजे तक सभी के दुमका पहुंचने की उम्मीद है, जिसके बाद उनकी आरटीपीसीआर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
26 Migrant workers stuck in Nepal due to Lockdown reached India
india nepal - फोटो : file

विस्तार

इन 26 श्रमिकों को नेपाल की सीमा से लेकर शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे झारखंड के दुमका के लिए रवाना हुए दंडाधिकारी राकेश कुमार ने को बताया कि भारत की सीमा में पहुंचने पर रैपिड एंटीजेन जांच गई, जिसमें पांच श्रमिकों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। राकेश कुमार ने बताया कि सभी श्रमिकों के साथ वह शाम छह बजे तक दुमका पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार की शाम झारखंड सरकार के प्रवक्ता ने बताया था कि नेपाल में भारतीय दूतावास की पहल पर वहां के सिंधुपालचक जिले के गौरी गांव में फंसे झारखंड के दुमका और आसपास के रहने वाले 26 प्रवासी मजदूरों को भारत वापस लाने की व्यवस्था की गई थी। नेपाल की सीमा से इन्हें लेने के लिए दुमका से एक बस और एंबुलेंस व चिकित्सक रवाना कर दिए गए थे।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने दावा किया कि मुख्यमंत्री की पहल पर सरकार ने नेपाल में काम करने वाले 26 प्रवासी मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए तेजी से कार्रवाई की। इसे लेकर नेपाल सरकार के पदाधिकारियों से राज्य सरकार ने बात की, जिसके बाद नेपाल में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों की वापसी संभव हुई। नेपाल गए इन मजदूरों ने सरकार से वतन वापस आने की इच्छा जताई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि वे बीमार हैं और वापस आना चाहते हैं, लेकिन नेपाल में लॉकडाउन के चलते आने के कोई संसाधन उपलब्ध नहीं थे। दुमका जिला प्रशासन द्वारा मजदूरों को वापस लाने के लिए वाहन नेपाल भेजा गया। बस की रवानगी से पूर्व ही नेपाल सरकार की स्वीकृति प्राप्त कर ली गई थी। उन्होंने कहा कि आवश्यक होने पर कोरोना पीड़ित श्रमिकों के पृथक-वास का प्रबंध भी प्रशासन करेगा।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि नेपाल से वापस आने वाले मजदूरों को दुमका के इंडोर स्टेडियम में लाया जाएगा जहां उनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी फिर उन्हें उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।


इससे पहले गुरुवार को झारखंड के 26 मजदूर नेपाल के सिंधुपालचक जिले के गौरी गांव में फंस गए थे और वहां से उन्होंने एक वीडियो संदेश भेजकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से स्वदेश लाए जाने की अपील की थी। सभी मजदूर लगभग ढाई माह पूर्व एक ठेकेदार के साथ नेपाल के गौरी गांव में एल एंड टी कंपनी द्वारा बनाए जा रही एक जलविद्युत परियोजना में काम करने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed