{"_id":"583d47164f1c1b2d1ede5dbf","slug":"25-thousand-arrows-bows-and-porn-cds-seized-hostel-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में हॉस्टल से 25 हजार तीर-कमान और अश्लील सीडी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में हॉस्टल से 25 हजार तीर-कमान और अश्लील सीडी बरामद
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 29 Nov 2016 02:50 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के दुमका में स्थित संथाल परगना कॉलेज में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में परंपरागत हथियार और आपत्तिजनक सामान जब्त किए हैं। करीब छह घंटे चली कार्रवाई में पुलिस ने विभिन हॉस्टलों से 20-25 हजार तीर, धनुष सहित तलवार, लोहे के रड, लाठी-डंडे, शराब की बोतलें, अश्लील सीडी और अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किए हैं। वहीं पुलिस ने छापामारी के दौरान अवांछित तरीके से हॉस्टल में रह रहे छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
यहां बता दें कि बीते 25 नवम्बर को झारखंड बंद के दौरान एसपी कॉलेज के समीप बंद समर्थकों और कालेज के छात्रों द्वारा आठ वाहनों को फूंक दिया था और दर्जनों वाहनों के शीशे तोड़ डाले थे। पुलिस ने उसी घटना के मददेनजर सोमवार को हॉस्टल में छापेमारी किया है।
विज्ञापन
डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसपी प्रभात कुमार की मौजूदगी में हुई छापेमारी में 500 जवान और लगभग 50 प्रशासनिक अधिकारी तैनात किये गये थे। छापामारी में रैपिड एक्शन फोर्स की दो कंपनी भी शामिल थी। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि पिछले कुछ माह से ऐसी खबरें मिल रही थी कि एसपी कॉलेज का हास्टल गैर शैक्षणिक कार्यो का अडडा बन गया था
विज्ञापन