{"_id":"63319364f5747650203bc07b","slug":"22-year-old-woman-allegedly-gangraped-by-six-men-in-front-of-her-husband-in-palamu-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand crime news: नेशनल हाईवे पर पति के सामने महिला के साथ गैंगरेप, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand crime news: नेशनल हाईवे पर पति के सामने महिला के साथ गैंगरेप, छह गिरफ्तार
Mon, 26 Sep 2022 10:58 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 26 Sep 2022 10:58 PM IST
सार
घटना सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया भलुआही घाटी के पास हुई। ससुराल में झगड़ा होने के बाद महिला शनिवार को लातेहार जिले से सटे मनिका थाना क्षेत्र में अपने पिता के घर आ रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पलामू जिले में छह आरोपियों ने हैवानियत को तार-तार करते हुए गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। छह आरोपियों ने 22 साल की महिला के साथ उसके पति के सामने ही घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को पकड़ लिया है।
पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया भलुआही घाटी के पास हुई। ससुराल में झगड़ा होने के बाद महिला शनिवार को लातेहार जिले से सटे मनिका थाना क्षेत्र में अपने पिता के घर आ रही थी। गुस्से में घर से निकलने के बाद महिला राष्ट्रीय रजमार्ग पर आ गई। उसकी तलाश में पीछे-पीछे पति और एक रिश्तेदार बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे। महिला करीब आठ बजे उन्हें सतबरवा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर टहलती हुई मिली।
महिला के पति द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक, वह पत्नी को घर वापस लौटने के लिए मना रहा था। तभी छह लोग कई मोटरसाइकिल पर होकर वहां आ गए। यहां उनके और रिश्तेदार को बुरी तरह पीटा गया। मारपीट के दौरान दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। उसी दौरान छह बाइक सवार उनकी पत्नी को जबरन एक सुनसान क्षेत्र में ले गए। जहां सभी आरोपियों ने उसके साथ में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के पति ने दावा किया कि वह छह में से दो आरोपियों को जानता है।
विज्ञापन
ट्रक से बाइक की टक्कर होने के बाद पकड़े गए आरोपी
घटना के बाद एक मोटरसाइकिल चार पहिया वाहन से टकरा गई। इस दौरान महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोगों की मौके पर भीड़ इक्ट्ठा हो गई। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण उसके बचाव में आए और दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना में लिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सतबरवा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय ने बताया कि महिला को गंभीर हालत में मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत अब स्थिर है।