{"_id":"5a5c1bff4f1c1b61268b46ff","slug":"12-people-died-after-speeding-truck-collided-with-an-auto-rickshaw","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में ट्रक ने ऑटोरिक्शा को रौंदा, 11 की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में ट्रक ने ऑटोरिक्शा को रौंदा, 11 की मौके पर ही मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झारखंड
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के गुमला जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी है। जिससे 11 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा कम से कम 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
यह हादसा नेशनल हाईवे-43 के पलमाडीपा के पास हुआ है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार सभी लोग मेला देखकर वापस घर लौट रहे थे तभी उनके ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने घायलों और मृतकों की हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया है।
Jharkhand: 11 killed, 5 injured after a truck collided with an auto rickshaw on NH 23 in Gumla.
— ANI (@ANI) January 14, 2018