फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   11 year old girl misdeed by six minors in Jharkhand

झारखंड: छह नाबालिगों ने 11 वर्षीय बच्ची से किया सामूहिक दुष्कर्म, शादी समारोह से घर लौट रही थी लड़की

Sun, 24 Apr 2022 12:55 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 24 Apr 2022 12:55 AM IST
सार

लड़की ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि गांव में एक शादी समारोह के बाद जब वह घर लौट रही थी तो आरोपियों ने उसे रोक लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
11 year old girl misdeed by six minors in Jharkhand
घटना की जानकारी देते खूंटी एसपी अमन कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के खूंटी जिले से शनिवार को हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। यहां एक 11  साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में छह नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। सभी नाबालिग आरोपियों की उम्र  10 से 16 साल के बीच है।

विज्ञापन


खूंटी के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कहा कि पीड़िता ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराई थी इसके आधार पर कार्रवाई की गई। आगे बताया कि घटना 19 अप्रैल को टपकरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी लेकिन सभी आरोपियों को शनिवार को पकड़ा गया।
विज्ञापन


चार आरोपी थे बच्ची के परिचित
लड़की ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि गांव में एक शादी समारोह के बाद जब वह घर लौट रही थी तो आरोपियों ने उसे रोक लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने कहा कि छह में से चार आरोपी पीड़िता के परिचित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल सुधार गृह भेजा
एसपी अमन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत दर्ज होने के बाद तुरंत हमने जांच शुरू कर दी। हमने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी उम्र 10 से 16 साल के बीच है। इसके बाद हमने उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जिन्होंने उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी (दंड प्रक्रिया संहिता) की धारा 164 के तहत लड़की, उसके माता-पिता और दो दोस्तों सहित पांच लोगों के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए गए हैं। 


सामाजिक कलंक से चिंतित थे माता-पिता
पुलिस ने बताया कि पहले मामले को पंचायत स्तर पर उठाने की कोशिश की थी इस कारण अपराध की सूचना देने में देरी हुई। हालांकि, एसपी ने कहा कि शिकायत में इस तरह का कुछ भी उल्लेख नहीं किया गया है। आगे बताया कि लड़की के माता पिता सामाजिक कलंक को लेकर चिंतित थे लेकिन बाद में शिकायत दर्ज करने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed