फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Vijay loses by seven votes, Vinod gets command of Jammu District Cricket Association

सात मतों से हारे विजय, विनोद को जम्मू जिला क्रिकेट संघ की कमान

विज्ञापन
Vijay loses by seven votes, Vinod gets command of Jammu District Cricket Association
जम्मू। जम्मू जिला क्रिकेट संघ के चुनाव में विनोद शर्मा के गुट ने बाजी मार ली है। पूर्व रणजी खिलाड़ी और बीसीसीआई में जेकेसीए के प्रतिनिधि विनोद शर्मा ने 15 वोट से अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार विजय सभ्रवाल को सात मत के अंतर से हरा दिया। अध्यक्ष पद के लिए पड़े कुल 23 मतों में से विनोद को 15, जबकि विजय को 8 मत मिले। लंबे समय बाद जम्मू जिला क्रिकेट संघ को लोकतांत्रित रूप से चुनी हुई कार्यकारिणी मिली है। चुनाव के दौरान कपिल शर्मा ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

9 सितंबर को जिला संघ के चुनाव को लेकर हुए विवाद के बाद मंगलवार के चुनाव पर सबकी नजर थी। जीजीएम साइंस कॉलेज मैदान में मंगलवार हुए चुनाव में पांच पदों के लिए 10 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था। दोपहर बाद मतादन शुरू हुआ। इसमें कुल 23 वोट पड़े। विनोद शर्मा गुट के सभी प्रत्याशियों ने चुनाव में जीत हांसिल की। मतदान के दौरान दोहरा मतदान करने पर एक मत रद्द भी हुआ।
विज्ञापन

वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी मोहित पूरी 15 मत, जबकि प्रतिद्वंद्वी सार्थक हुड्डा 8 मत मिले। महासचिव के लिए प्रत्याशी शाम सिंह लहंगे को 15 मत मिले, जबकि एक मत रद्द होने के कारण इकबाल सिंह को 7 वोट मिले। सहायक सचिव के प्रत्याशी शाशी पाल के पक्ष में 15 मत पड़े। कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार शुभम वर्मा के पक्ष में 14 लोगों ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू जिला क्रिकेट संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि 18 सितंबर को कार्यकारिणी की पहली बैठक होग। इसमें जिला क्रिकेट संघ से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करके भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed