फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   stay busy for avoiding depression

डिपरेशन से दूर रहने के लिए खुद को रखें व्यस्त

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
stay busy for avoiding depression
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के कारण लोग डिपरेशन का शिकार न हो इसके लिए बेहद जरूरी है कि लोग खुद को विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त रखें। साइकेट्रिक अस्पताल के डॉ जगदीश थाप्पा का कहना है कि खुद को डिपरेशन से दूर रखे और कोरोना जैसी गंभीर महामारी से खुद को बचा कर रखें। इस दौरान ज्यादातर लोगों का कहना है कि घर पर बैठकर करना क्या है, तो यह बेहद जरूरी है कि कुछ न कुछ करके खुद को व्यस्त करें। ऐसे में घर पर किताबें पड़े, गार्डनिंग करें, गाने सुने, कोई इंस्ट्रूमेंट बजाएं, मैडिटेशन करें, योगा करें, खाना बनाना सीखें आदि करते रहे। इससे न तो कोरोना जैसी महामारी की वजह से दिमाग में उल्टे सीधे ख्याल आएंगे और न ही डिपरेशन की तरफ कोई भी इंसान जाएगा। बच्चों के साथ व्यतीत करें समय इस समय बेहद जरूरी है कि घर पर रहकर सभी अपने बच्चों के साथ समय व्यतीत करें ताकि उन्हें किसी भी तरह से मानसिक दवाब न पड़े। और उन्हें डिपरेशन से दूर रखा जा सके। अकसर देखा जाता है कि अकेले रहने से लोग डिपरेशन का शिकार हो जाते हैं। इस तरह की स्थिति से खुद को दूर रखने के लिए यह बेहद जरूरी है कुछ न कुछ काम करके खुद को व्यस्त रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed