फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   registration for amaranth yatra with Pnb

इस बार अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण पीनएबी से होगा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
registration for amaranth yatra with Pnb
- फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण इस बार पंजाब नेशनल बैंक से होगा। देशभर में 445 शाखाओं में होने वाले पंजीकरण की जिम्मेदारी पीएनबी को दी गई है। हालांकि इक्का दुक्का जेके बैंक और येस बैंक शाखा में भी पंजीकरण होगा। बता दें कि इससे पहले पंजीकरण मुख्य रूप से जम्मू कश्मीर बैंक से होता थाा। ऐसा पहली बार हो रहा है कि इतने बढ़े स्तर पर पीएनबी से पंजीकरण होगा। अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने पीएनबी, जेके बैंक और येस बैंक को पंजीकरण की जिम्मेदारी दी हुई है। लेकिन मुख्य रूप से पीएनबी को बोला गया है। हालांकि इस बार कोरोना वायरस को लेकर यात्रा के सुरक्षा समेत तमाम बंदोबस्ति पर असर पड सकता है। श्राइन बोर्ड की ओर से सभी शाखाओं के नाम जारी किए गए हैं। एक सूची बनाकर बोर्ड ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की है। इस सूची में हर एक राज्य में तय की गई शाखाओं के नाम हैं। साथ ही बोर्ड ने यह भी बताया है कि किस तरह से बैंकों में पंजीकरण होगा। यात्रा के तमाम बंदोबस्त पर पड़ सकता है कोरोना का असर कोरोना वायरस की मार इस बार की अमरनाथ यात्रा पर भी पड़ सकती है। यात्रा जून में शुरू होनी है। जिसमें लगभग तीन महीने बचे हुए है। जबकि यात्रा के तमाम बंदोबस्त करने के लिए चार से पांच महीनों की आवश्यकता होती है। बोर्ड को बंदोबस्त करने के लिए टेंडडर प्रक्रिया करनी होती है। कई तरह का ढांचा विकसित करना होता है। यहां तक सुरक्षााबलों को भी अमरनाथ यात्रा के लिए कई जगहों पर अपना ढांचा विकसित करना होता है। इस समय पूरा प्रशासनिक और पुलिस अमला कोरोना से निपटने में लगा हुआ है। जिसकी वजह से अन्य कार्य पूरी तरह से लटके हुए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि अभी यात्रा शुरू होने में तीन महीने बचे हैं। कश्मीर में भाारी संख्या में सुरक्षााबल तैनात हैं। सुरक्षाा के बंदोबस्त तो हो जाएंगे। लेकिन एक डेढ़ महीना अगर ऐसा ही रहा तो निश्चित तौर पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed