फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rahat rashi chaq

लोगों ने राहत राशि के चेक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
rahat rashi chaq
रात राशि के चेक देते हुए - फोटो : AMAR UJALA
News 1 संवाद न्यूज़ एजेंसी मीरा साहिब प्रधानमंत्री केयर फंड में अपनी दान राशि जमा करवाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा ब्लॉक मीरा साहिब से चेयरमैन दिलीप कुमार सहित पार्टी से जुड़े कई लोगों तथा समाज सेवकों ने भाजपा के राज्य उपप्रधान डॉ नरेंद्र सिंह को अपनी दान राशि के चेक सौंपे! इस दौरान चेयरमैन दिलीप कुमार ने 21 हजार, समाजसेवक अश्विनी कुमार ने 11 हजार, भाजपा के युवा नेता इंजीनियर राजेश कुमार ने 5100, पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह नत्थू ने 8 हजार रुपए का चेक पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह को सौंपा! इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता व पंच बोध राज, करमजीत सिंह, अजय कुमार कुणाल तथा सिद्धार्थ ने भी दान की गई राशि का चेक सौंपा! इस मौके पर पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने कहा कि संकट के समय में देश के नागरिक दिल खोलकर प्रधानमंत्री केयर फंड में दान कर रहे हैं! उन्होंने कहा देश में मौजूदा समय में करोना वायरस एक चुनौती के रूप में सामने आया है जिससे हमें मिलजुलकर निपटना होगा! भाजपा उपाध्यक्ष ने सभी देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वह केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए अपने घरों में ही रहें! वही चेयरमैन दिलीप कुमार ने अपने विचार रखते हुए कहा की करोना वायरस का प्रकोप काम करने के लिए आज पंचायत स्तर पर दवाई का छिड़काव किया गया है और पंचायत के लोगों से अपील की गई है कि वह घरों में ही रहें! उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर जागरूक भी किया जा रहा है! इस अवसर पर भाजपा के मंडल प्रधान विजय कुमार, महिला मोर्चा की जिला प्रधान मिता शर्मा, नायब सरपंच सुभाष चंद्र सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे!
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed