फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest in reasi.

राशन नही मिलने पर भड़के छत्तीसगढ़ से आए दिहाड़ीदार।

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
protest in reasi.
नारेबाजी करते हुए मजदूर। - फोटो : AMAR UJALA
लॉकडाउन के दौरान पिछले कई दिनों से राशन नही मिलने से परेशान छत्तीसगढ़ के दिहाड़ीदार मजदूरों ने बुधवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। नगर के वार्ड नंबर दो में किराए पर रह रहे पचास के करीब मजदूरों ने बताया कि बंद के दौरान जितने दिन तक उन के पास खाने का समान था वह अपना गुजारा करते रहे। बाद में पिछले सप्ताह उन के पास खाने का समान समाप्त हो गया। प्रशासन के पास राशन देने की अपील की गई। इस के बाद दो बार उन के नाम वगैरह लिखे गए। सूचि बनाये जाने के बाद भी उन को सिर्फ आश्वाशन ही दिया गया। मंगलवार तक भी उन के पास कोई नही आया। बुधवार को राशन नही मिलने तथा भूखे रहने के बाद मजदूरों ने नारे लगाए। बाद में मौके पर पहुँचे राजस्व विभाग के अधिकारी ने शाम तक सभी को राशन देने का आश्वाशन दिया। मजदूरों ने कहा कि अगर उनको राशन नही मिला तो वह दोबारा से प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed