फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people living the sub district & phc

उप जिला अस्पताल सहित प्राइमरी सेंट्रल में नहीं मिल पाई लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
people living the sub district & phc
NA - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज़ एजेंसी आर एस पुरा / मीरा साहिब आरएस पुरा के उपजिला अस्पताल सहित प्राइमरी हेल्थ केंद्रों पर पहुंचने वाले बीमार लोगों का उपचार सही प्रकार नहीं हो पा रहा l किसी का गला खराब होना खांसी होना सर में दर्द होने पर स्वास्थ केंद्रों में पहुंचने वाले रोगियों को डॉक्टर कोरोना वायरस के चलते अब हाथ नहीं लगा रहे l रोगियों को देखने वाले डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मी भी परेशान है l सूत्रों की माने तो कहना है कि डॉक्टरों के पास ना तो जरूरत के मुताबिक मासक हैं और ना ही ग्लोबज l ऐसे में स्वास्थ विभाग को चाहिए कि वह उप जिला अस्पतालों में नियुक्त डॉक्टरों पैरा मेडिकल कर्मियों को उनकी जरूरत का सामान उपलब्ध करवाएl मीरा साहब के एक सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात 12:00 बजे के करीब उसकी पत्नी की तबीयत खराब होने पर जब एंबुलेंस के लिए 102 नंबर पर कॉल किया तो वहां पर के कहा गया कि कोरोना वायरस के रोगी को लेने के लिए गई होने पर लौटने के 12 घंटे के बाद तक सेवा उपलब्ध करवाना मुमकिन नहीं l सुरेश का कहना है कि मात्र सरकार व स्वास्थ्य विभाग द्वारा घोषणा ही की जा रही है जबकि जमीनी सतह पर कुछ भी नहीं l क्या विभाग के पास एक ही एंबुलेंस है l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed