फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   no food iteam distribut people.

राशन वितरण के दौरान हंगामा, भागे राशन देने वाले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
no food iteam distribut people.
NA - फोटो : AMAR UJALA
जम्मू। बख्शी नगर में लोगांे की सहायता के लिए राशन वितरण के दौरान मारा मारी और आक्रोश के चलते राशन मुहैया करवाने वाले लोग मौके से भागे। बताया जा रहा है कि लाकडाउन के दौरान लोगों की सहायता के लिए राशन वितरित किया जाना था। इसके लिए वकायदा गरीबों की सूची भी बनाई गई थी। मगर मोहल्ले से तमाम लोगों के राशन के लिए आने पर खूब बवाल हो गया। राशन लेने ऐसे भी लोग पहुंचे जो सहायता के लिए पात्र नहीं थी। मौके पर ही लोगों ने एक दूसरे की खिंचाई भी की। अपात्र लोगों को राशन मुहैया करवाने के आरोप भी लगाए। माहौल बिगड़ता देख राशन मुहैया करवाने वाले लोग मौके से वाहन में भाग गए। लोगों को राशन नहीं मिला है। सूत्रों के अनुसार अलग-अलग संस्थाएं लोगों की सहायता के लिए आगे आ रही है। मोहल्लों में हालत यह है कि तमाम लोग गरीब होने का दावा कर रहे हैं। संस्थाओं के कार्यकर्ताओं के आगे समस्या आ गई है कि राशन किस को दे। कार्यकर्त्ताओं ने भी इस पर तर्क दिया है कि तमाम लोग गरीब होने का दावा कर रहे हैं। इस कारण राशन मुहैया करवाने में अड़चन आ रही है। पात्र लोग तलाश करने पर भी नहीं मिल रहे हैं। राशन लेने वालों की सूूची लंबी होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed