{"_id":"5e8c98a58ebc3e773f30b72f","slug":"mahabir-jayanti84","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री राधा माधव टस्ट ने भक्तिभाव से मनाई श्री हनुमान जयं","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
श्री राधा माधव टस्ट ने भक्तिभाव से मनाई श्री हनुमान जयं
इस दौरान लोगों में राशन भी वितरण किया गया
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
श्री राधा माधव ट्रस्ट ने भक्तिभाव से मनाई श्री हनुमान जयंती हनुमान जी की पूजा करने से मानव जीव के दूर हो जाते हैं सब संकट: महंत राजेश बिट्टू संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा श्री राधा माधव टरस्ट एवं राधा कृष्ण मंदिर प्रबंधन की तरफ से सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए भक्तिभाव से भगवान श्री राम के भक्त श्री हनुमान जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण मंदिर मे भगवान श्री हनुमान की प्रतिमा के समक्ष घी के दीपक जलाए गए, संत महात्माओं द्वारा विविधित पूजन के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और भगवान श्री हनुमान से प्रार्थना की गई कि वे अपनी कृपा से देश व दुनिया में उत्पन्न संकट दूर करें । वहीं महंत राजेश बिट्टू ने बताया कि चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि की रात्रि को संकटमोचन भगवान श्री हनुमान का जन्म हुआ है और आज भगवान की जयंती पर श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रबंधन द्वारा संगत को सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की गई थी , जिसके चलते संगत मंदिर में पहुंचने के बजाए अपने ही घरों में रह घर मे श्रद्धालुओं ने एक एक घी का दीपक जलाया है। सामूहिक तौर पर सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया । महंत के अनुसार भगवान श्री हनुमान ही एक ऐसे देव हैं,जिनके बारे में कहा जाता है कि इनका चारों युगों में प्रताप रहेगा। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से कोरोना नामक संकट दूर हो जाएगा,क्योंकि श्री हनुमान जी सब पर कृपा करने वाले हैं और सबके संकट हरने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।