फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बीएफआई सलाहकार समिति में आशुतोष

बीएफआई सलाहकार समिति में आशुतोष

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के अनुभवी खेल प्रशासक प्रो आशुतोष शर्मा को बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) की नवगठित सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। प्रो. आशुतोष भारतीय ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष भी हैं। उन्हें बीएफआई के महासचिव, हेमंत कुमार कलिता ने पत्र मिला है जिसमें लिखा है, “मुझे आपको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि, आपके योगदान के लिए आपको सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। प्रो.0 आशुतोष शर्मा के पास कॉमनवेल्थ गेम्स 2019 के सदस्य, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष और जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ-साथ योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव के रूप में लंबा प्रशासनिक अनुभव है।
विज्ञापन
वह महिला क्रिकेट से जुड़े रहे और सचिव एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के पदों पर रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed