जम्मू-कश्मीर: स्थापना दिवस पर पीडीपी ने एक बार फिर अलापा अनुच्छेद 370 की बहाली का राग
पीडीपी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अनुच्छेद 370 और 35ए को फिर से जम्मू-कश्मीर में बहाल कराने के लिए पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के संघर्ष में पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडीपी पार्टी के उपाध्यक्ष चौधरी हमीद ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि पीडीपी का प्रत्येक कार्यकर्ता और नेता जम्मू कश्मीर में 5 अगस्त 2019 से पूर्व की स्थिति को बहाल कराने के लिए प्रतिबंद है। पीडीपी नेताओं में युवा इकाई के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह सोनू का भी कहना था कि कि अनुच्छेद 370 और 35ए को फिर से जम्मू-कश्मीर में बहाल कराने के लिए पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के संघर्ष में पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। जम्मू संभाग में पार्टी ने स्थापना दिवस के साथ ही विधानसभा चुनाव को लक्ष्य में रखकर सदस्यता अभियान का आगाज भी कर दिया है ।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बरासत में टीकाकरण बना चुनौती, अपनी जान जोखिम में डालकर वैक्सीनेशन कर रहे स्वास्थ्य कर्मी