फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Akhnoor Administrative team took stock of temple land, interacted with committee members and people

अखनूर: प्रशासनिक टीम ने मंदिर भूमि का लिया जायजा, कमेटी के सदस्यों और लोगों से की बातचीत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
Akhnoor Administrative team took stock of temple land, interacted with committee members and people
एसडीएम चांद किशोर शर्मा लोगों से बातचीत करते - फोटो : Amar Ujala

अखनूर में राम तलाई मोहल्ले में राम मंदिर की भूमि को लेकर वने विवाद पर लोगों के लगातार आर्कौश पर मौके पर एसडीएम चांद किशोर शर्मा और तहसीलदार सुरेंद्र सिंह की आगवाई मे प्रशासनिक टीम ने मंदिर भूमि का जायजा लिया। उनके साथ पुलिस भी साथ मे थी। इस पर मौके पर मौजूद राम मंदिर कमेटी के सदस्यों और लोगों से बातचीत की। सनद है पिछले कई महीनों से मंदिर की भूमि के कब्जे को लेकर विवाद वना हुआ है। इस पर सोमवार को भी राजस्व टीम द्वारा भूमि की निशानदेही करने पर लोगों मे रोष व्याप्त हो गया और कस्बे में एक रैली निकाली करके राजस्व विभाग के खिलाफ नारेबाजी की थी। मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी पर राम मंदिर कमेटी के उपप्रधान विजय बर्मा के नेतृत्व में सदस्यों और लोगों ने मंदिर की भूमि के लिए अपना अपना पक्ष रखा और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई की मंदिर की भूमि पर मंदिर के आघीन ही रहे जबकि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाऐ। उपप्रधान विजय बर्मा ने एसडीएम चांद किशोर शर्मा और तहसीलदार को वताया सैकड़ों वर्षों से मंदिर जहां पर स्थापित है सैकड़ों श्रद्धालुओं की आस्था मंदिर से जुडी हुई है मगर कुछ लोगों द्वारा करोड़ों की इस भूमि पर कब्जा करने की फिराक में है जबकि भूमि और तालाब इस मंदिर के आघीन है मगर दस्तावेज की हेराफेरी से कुछ लोग भूमि पर कब्जा करने पर हर बार नये विवाद खडा कर देते हैं। उन्होंने बताया तीन बार कोर्ट से मंदिर के हक मे फैसला भी आया है। वहीं अन्य उपस्थित लोगों ने वताया मंदिर और तालाब की भूमि मंदिर की रहने चाहिए सैकड़ों लोगों की आस्था जुडी हुई है प्रशासन को इस मामले की पुरी तरह से निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और मंदिर की आस्था कायम रहे। इस पर एसडीएम चांद किशोर शर्मा ने मंदिर कमेटी के सदस्यों और लोगों को आश्वासन दिया इस मामले की जांच निष्पक्ष की जाएगी जिसकी का हक वनाता है उसी को मिलेगा और मंदिर की लोगों की आस्था वनी रहेगी।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed