{"_id":"601c42b68ebc3ed19d77d319","slug":"jammu1612464822","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में सबकी सक्रिय भागीदारी की जरूरत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में सबकी सक्रिय भागीदारी की जरूरत
जम्मू। मोटर व्हीकल विभाग की ओर से जम्मू विश्वविद्यालय में सड़क सुरक्षा उपायों पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर के सहयोग से इस संगोष्ठी का आयोजन किया गया था।इस दौरान परिवहन आयुक्त प्रदीप कुमार मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान परिवहन आयुक्त ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों को लागू करने के साथ सड़क सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए लोगों की मानसिकता में बदलाव लाने की जरूरत है। इस तरह के कार्यक्रम से यातायात नियमों का पालन करने के प्रति लोगों को जागृत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और इसमें छात्र, युवा और विद्वान की सक्रिय भागीदारी के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाना चाहिए। संगोष्ठी में जीजीएम साइंस कॉलेज के कननू शर्मा ने पहला जबकि निकिलेश खजूरिया ने दूसरा पुरस्कार जीता। गांधीनगर वूमेन कॉलेज के आंचल भट्ट ने तीसरा पुरस्कार जीता। इसके दौरान जीजीएम साइंस कॉलेज के उज़मा,पारुल शर्मा और जीडीसीसी सिधरा के वसीक-उल-हसन ने सांत्वना पुरस्कार जीता। इस दौरान एसएसपी ट्रैफिक जम्मू शिव कुमार शर्मा, आरटीओ जम्मू धंतर सिंह और मोटर व्हीकल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।