फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   प्रीमियर लीग में वालीबॉल और कबड्डी में हुए शानदार मुकाबले

प्रीमियर लीग में वालीबॉल और कबड्डी में हुए शानदार मुकाबले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 09:04 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित जेएंडके प्रीमियर लीग के तहत रविवार को वालीबॉल और कबड्डी के मुकाबले हुए। वालीबॉल में
विज्ञापन
पहला मुकाबला अल्लह वालीबॉल क्लब और पिंटो वालीबॉल क्लब अखनूर के बीच हुआ। इस मुकाबले में अल्लह वालीबॉल क्लब ने 3-2 से मुकाबला जीता। वहीं दूसरे मुकाबले में पिंटो वालीबॉल क्लब अखनूर ने त्रिकुटा सलेहर क्लब को 3-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में बॉर्डरलाइन पल्लनवाला ने जम्मू स्कीपर्स को 3-0 से हराया। चौथे और अंतिम मुकाबले में बॉर्डरलाइन पल्लनवाला ने पिंटो वालीबॉल क्लब अखनूर को 3-0 से हराया। वहीं कबड्डी में भी चार मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में एमए स्टेडियम ने किंग्स क्लब को एक अंक से हराया। दूसरे मुकाबले में किंग्स स्पोर्ट्स क्लब ने अखनूर स्पोर्ट्स क्लब को 36-24 से हराया। तीसरे मुकाबले में एमए स्टेडियम ने बाबा जिततो क्लब को एक अंक से हराया। दिन का चौथा मैच में डीबीपी स्पोर्ट्स क्लब ने बाबा जिततो स्पोर्ट्स क्लब को 40-34 के अंतर से हराया। दिन का आखिरी मैच किंग्स क्लब और नगरोटा वारियर्स के बीच हुआ जिसे किंग्स क्लब ने 38-15 के अंतर से जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed