{"_id":"5ffc707f8ebc3e30cc5f46a4","slug":"jammu1610379391","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी विवेकानंद की सामयिक शिक्षा और ज्ञान युवा सशक्तिकरण के लिए प्रेरक शक्ति","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
स्वामी विवेकानंद की सामयिक शिक्षा और ज्ञान युवा सशक्तिकरण के लिए प्रेरक शक्ति
जम्मू। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वामी विवेकानंद को जयंती के उपलक्ष्य पर युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में उपराज्यपाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक संत, महान विचारक, समाज सुधारक और युवा के प्रेरणा स्त्रोत है। उनकी सामयिक शिक्षा और ज्ञान युवा सशक्तिकरण के लिए प्रेरक शक्ति है। उनकी शिक्षा युवाओं को समाज के उत्थान के लिए उत्कृष्टता और निस्वार्थ कार्य करने की भावना विकसित करती है। स्वामी विवेकानंद का हवाला देते हुए, उपराज्यपाल ने कहा कि एक युवा को अतीत में नही रहकर भविष्य की और अग्रसर होना चाहिए। युवा पीढ़ी से राष्ट्र और लोगों के प्रति कर्तव्य की भावना का निर्माण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के सशक्तीकरण के लिए विभिन्न सुधारकारी कदमों उठाए और युवा की ऊर्जा को सही दिशा में ले जाने के लिए काम कर रही है। जम्मू-कश्मीर की अधिकांश आबादी 35 वर्ष से कम उम्र की है, जो हमारे के लिए सकारात्मक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।