शहर में बीस से ज्यादा टांसफार्मर, नरवाल, कुंजवानी, सैनिक कालोनी, मुट्ठी, बेली चराना, पुराना शहर, न्यू प्लाट के अलावा अन्य जगहों में जले। इस कारण भी घंटों बिजली गुल रही है। कुछ जगहों मे अस्थाई प्रबंध कर बिजली बहाल की गई है। सैनिक कालोनी, नरवाल, बटिंडी में लोड बढ़ने के कारण टांसफार्मर जले। मौजूदा समय में जम्मू संभाग में सौ मेगावाट तक लोड बढ़ चुका है। जैसे ही बलोअर, हीटर और अन्य बिजली उपकरण का प्रयोग हो रहा है तो बिजली गुल हो जा रही है। तेज हवा के कारण भी तारों के आपस में टकराने से बिजली गुल रही है। बुधवार को कर्मचारी वयवस्था बहाल करने में जुटे रहे। कुछ इलाकों में जले टांसफार्मरों की जगह पर नए टांसफार्मर लगाए गए हैं। वहीं, क्षतिग्रस्त तारों को बदला गया है।