फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बॉक्सिंग चैंपियनशिप के यूथ वर्ग में जम्मू जिले में जीते 21 पदक

बॉक्सिंग चैंपियनशिप के यूथ वर्ग में जम्मू जिले में जीते 21 पदक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। तीन दिवसीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हुआ। गुलशन ग्राउंड में खेली जा रही प्रतियोगिता का आयोजन एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन ने पुलिस के सहयोग से किया था। सोमवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले गए। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जम्मू जिला और पुलिस के मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा। जम्मू जिला में यूथ वर्ग में सबसे अधिक 8 स्वर्ण, 8 रजत और पांच कांस्य पदक जीते। वहीं श्रीनगर जिले ने प्रतियोगिता में 11 पदक हासिल किए, जिसमें पांच स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में लगभग 200 मुक्केबाजों ने भाग लिया था जिसमें जम्मू, कठुआ, उधमपुर, पुंछ, श्रीनगर, बारामूला के खिलाड़ी शामिल थे। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन
-----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed