{"_id":"5f904f0a8ebc3e9b8f2e6767","slug":"jammu1603292938","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन को धोखे से किसी दूसरे के नाम कर दिया, केस दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जमीन को धोखे से किसी दूसरे के नाम कर दिया, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू।
विज्ञापन
जमीन के परिर्वतन मामले में नगरोटा के पूर्व तहसीलदार राजेश कुमार ठाकुर और पूर्व पटवारी रियाज अहमद समेत अन्य पर केस दर्ज किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की और अब केस दर्ज किया। आरोप है कि इन अफसरों ने 20 कनाल जमीन का परिर्वतन फर्जी तरीके से किया है।
जानकारी के अनुसार सवल सिंह को 20 कनाल जमीन अलाट की गई थी। बाद में यह जमीन रिहाढ़ी की रहने वाली बिमला देवी के नाम कर दी गई। इसका आदेश प्रांतीय पुनर्वास अधिकारी के कार्यालय से हुआ। एसीबी की जांच में सामने आया कि यह जमीन बिमला देवी को ट्रांसफर करने का कोई आदेश उक्त कार्यालय से जारी नहीं हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि उक्त तलसीदार और पटवारी ने करोड़ों रुपये की 10 कनाल जमीन बलवंत राज निवासी डिग्याना नाम के व्यक्ति के नाम कर दी। जो इशरी देवी निवासी सांबा के अटार्नी होल्ड हैं। ऐसे कुछ और भी लोग हैं। जिनके नाम पर फर्जी इंतखाव काटे गए। अधिकारियों ने किसी की जमीन किसी दूसरे के नाम परर्वितित कर दी। एसीबी ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन