फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   46 भेड़ यूनिट खोलने की थी योजना, एक भी नहीं खुली

46 भेड़ यूनिट खोलने की थी योजना, एक भी नहीं खुली

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
जम्मू।भ्रष्टाचार के मामले में पशु पालन विभाग के दो अफसरों समेत अन्य पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज किया गया है। भेड़ पालन यूनिट को लेकर शुरू की गई एक योजना में इन लोगों ने लाखों रुपये का घोटाला किया। मेंढर के दो पूर्व एसडीओ नरेश कुमार दत्ता और बी सी शर्मा के अलावा जुनैद हुसैन, मोहम्मद जबीर हुसैन, मंसूर अली खां, सज्जाद अहमद के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मेंढर के वेटर्नरी अफसर के एच शाह ने एसीबी के पास शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया कि ट्राइबल सब प्लान के तहत 46 भेड़ यूनिट खोलने के लिए मंजूरी दी गई। इसके लिए साढ़े 4 लाख रुपये की राशि भी मंजूर की गई। लेकिन एक भी यूनिट उक्त प्लान के तहत नहीं खोली गई। यह मामला 2012 का है। अब केस में आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed