फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir cricket team will play four matches at srinagar and jammu ground for ranji trophy

जम्मू-कश्मीर में दो साल बाद होंगे रणजी मुकाबले, यह भारतीय टीम का खिलाड़ी संभालेगा टीम की कमान

Wed, 31 Oct 2018 07:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 31 Oct 2018 07:31 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir cricket team will play four matches at srinagar and jammu ground for ranji trophy
Parvez rasool - फोटो : getty
राज्य के घरेलू मैदानों पर एक बार फिर स्थानीय क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। बीसीसीआई की मंजूरी के बाद राज्य के क्रिकेट मैदानों पर रणजी ट्राफी के चार मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें श्रीनगर में एक और जम्मू में तीन मुकाबले होंगे। इसके अलावा अंडर 16, अंडर 23, अंडर 19, अंडर 14 आयु वर्ग के मुकाबलों से भी राज्य के मैदान व्यस्त रहेंगे। सूत्रों की माने तो जम्मू-कश्मीर टीम की कमान परवेज रसूल संभालेंगे और इस टीम में गेंदबाज इरफान पठान भी शामिल हैं।
विज्ञापन


बीसीसीआई के शेड्यूल के मुताबिक जेएंडके बनाम त्रिपुरा के बीच 20 नवंबर को राउंड 3 में टीबीपी श्रीनगर के मैदान पर भिड़ंत होगी। इसी तरह राउंड 5 में उत्तर प्रदेश बनाम जेएंडके के बीच 6 दिसंबर 2018 को जीजीएम साइंस कालेज जम्मू, 22 दिसंबर को राउंड 7 में जेएंडके बनाम उड़ीसा के बीच जीजीएम साइंस कालेज जम्मू और 7 जनवरी को राउंड 9 में जेएंडके बनाम झारखंड के बीच जीजीएम साइंस कालेज जम्मू के मैदान मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन


इससे पूर्व 1 नवंबर को राजस्थान बनाम जेएंडके के बीच सवाया मान सिंह स्टेडियम जयपुर, 12 नवंबर को गोवा बनाम जेएंडके के बीच गोवा मैदान, सर्विस बनाम जेएंडके बीच 28 नवंबर को एयर फोर्स कांप्लेक्स मैदान पालम नई दिल्ली, राउंड 6 में हरियाणा बनाम जेएंडके के बीच 14 दिसंबर को चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम हरियाणा, राउंड 8 के बीच असम बनाम जेएंडके के बीच 30 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम गुवाहटी के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में अंडर 16 आयु वर्ग में दो श्रीनगर और एक जम्मू के मैदान पर मुकाबला खेला जाएगा। अंडर 23 आयु वर्ग में जम्मू में चार, अंडर 19 आयु वर्ग में जम्मू में चार और अंडर 14 आयु वर्ग में जम्मू में 8 मुकाबले खेले जाएंगे। जेकेसीए कमेटी के सदस्य आशिक हुसैन बुखारी, जंग बहादुर सिंह जमवाल के प्रयासों से दो साल बाद घरेलू मैदानों पर रणजी ट्राफी के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2015-16 में रणजी ट्राफी के मुकाबले करवाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed