{"_id":"5e887c138ebc3e77463081e2","slug":"ignou-extented-date-for-online-submission-of-assignments101","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के कारण असाइनमेंट जमा करवाने में विद्यार्थियों को हो रही परेशानी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लॉकडाउन के कारण असाइनमेंट जमा करवाने में विद्यार्थियों को हो रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ( इग्नू) द्वारा देश के मौजूदा हालात को देखते हुए टर्म एंड एग्जामिनेशन के लिए असाइनमेंट जमा करवाने की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। इग्नू प्रशासन ने ये फैसला कोरोना के कहर को देखते हुए लिए है। बता दें कि इसके साथ ही जून में आयोजित होने वाली टर्म एंड परीक्षा के आवेदन की अंतिम तारीख भी आगे बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2020 निर्धारित की गई है। पर अब इस तिथि में बदलाव कर दिया गया है। अब उम्मीदवार आवेदन 30 अप्रैल 2020 तक कर सकेंगे। *विद्यार्थियों में परेशानी* इग्नू ने विद्यार्थियों को अपने असाइनमेंट ऑनलाइन जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर विद्यार्थियों को बहुत परेशानी हो रही है। दरअसल इग्नू ने जारी नोटिस में कहा है कि सभी विद्यार्थी अपने असाइनमेंट स्कैन करवा के मेल के जरिए जमा करवाएं। जिसको लेकर विद्यार्थियों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण सभी साइबर कैफे बंद हैं और हर किसी के पास घर में स्कैनर भी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।