फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sri Mata Vaishno Devi University ranked 80th in Times Higher Education Impact Ranking

टाइम्स हायर एजुकेशन इंपैक्ट रैंकिंग में श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय को दुनिया में 80वां स्थान

Fri, 04 Jun 2021 08:52 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 04 Jun 2021 08:52 AM IST
विज्ञापन
Sri Mata Vaishno Devi University ranked 80th in Times Higher Education Impact Ranking
श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

प्रदेश के एकमात्र तकनीकी आवासीय विश्वविद्यालय श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय को टाइम्स हायर एजुकेशन इंपैक्ट रैंकिंग- 2021 में सतत विकास लक्ष्य सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा श्रेणी (एसडीजी-7) में दुनिया में 80वां, जबकि संपोषित विकास के लक्ष्य में भारत में तीसरा स्थान मिला है। 

विज्ञापन


टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2021 में विश्व भर से 93 देशों की 1,500 से अधिक विश्वविद्यालय शामिल किए गए थे। यह रैंकिंग अब की सबसे बड़ी और वैविध्यपूर्ण रही है। संपोषित विकास के लक्ष्यों की सूची में सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा श्रेणी एसडीजी-7 में 77 देशों के 560 संस्थानों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन


एसडीजी-5 कैटेगरी के जेंडर इक्वेलिटी में श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी को 77 संस्थानों में से विश्व के शीर्ष 401-600  संस्थानों में स्थान दिया गया है। यूनिवर्सिटी के उपकुलपति आरके सिन्हा ने यूनिवर्सिटी संकाय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विश्व स्तरीय शोध हमेशा विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। टाइम्स हायर एजुकेशन इंपैक्ट रैंकिंग एकमात्र वैश्विक प्रदर्शन तालिकाएं हैं, जो संयुक्त राष्ट्र के 17 सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के विश्वविद्यालयों में आकलन करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पीपीई किट पहन लूटी बैंक: पुलिस के हाथ लगी कार और राइफल, इस तरह अंजाम दी गई थी वारदात 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed