{"_id":"e27ea9b41fa65930ea246fe32854ea1c","slug":"workers-protest-against-gov-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन के लिए हड़ताल करेंगे सफाई कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन के लिए हड़ताल करेंगे सफाई कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Tue, 10 Mar 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन न मिलने से गुस्साए सफाई कर्मचारियाें ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी यूनियन के बैनर तले एकत्रित सदस्यों ने स्थानीय निकाय निदेशालय को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि वेतन नहीं मिलने पर वह काम छोड़ हड़ताल करने को मजबूर हो जाएंगे।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए यूनियन अध्यक्ष सावन चीदा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निकाय निदेशालय द्वारा जिन मुलाजिमों को स्थायी किया गया था, उन्हें नवंबर से अभी तक वेतन के लाले पड़े हैं।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वेतन के लिए वह नगर परिषद प्रशासन और स्थानीय निकाय निदेशालय तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्हाेंने कहा कि स्थानीय निकाय के सफाई कर्मचारियों के लिए बच्चों की स्कूली फीस जमा नहीं करवाई जा सकी है जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई अधर में लटक गई है।
विज्ञापन
घर का खर्च चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।