{"_id":"d02be7853bdaeb89c2e73ec997f09aa9","slug":"women-injured-in-cooker-blast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूकर फटने से महिला जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूकर फटने से महिला जख्मी
ब्यूूराे/अमर उजाला, बिलावर
Updated Fri, 12 Dec 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत रजवालता के मोहल्ला त्रिंगर में भोजन पकाते समय कूकर फटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
परिवार वालों ने उसे इलाज के लिए तुरंत प्राइमरी हेल्थ सेंटर रामकोट पहुंचाया, जहां से डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
जानकारी केअनुसार यह हादसा वीरवार सुबह करीब साढे़ सात बजे हुआ। करतार सिंह के घर रसोई मेें कूकर में कुछ पकाया जा रहा था कि अचानक कूकर फट गया।
इस हादसे में रसोई में खाना पका रही उनकी पत्नी रीता देवी (35) गंभीर रूप से घायल हो गईं। कूकर का धमाका इतना तेज था कि आस पड़ोस के लोग दौडे़-दौड़े करतार सिंह के घर पहुंचे।
विज्ञापन
करतार सिंह ने लोगों की मदद से घायल महिला को फौरन इलाज के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर रामकोट पहुंचाया। वहां से डाक्टरों ने रीता की नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन