{"_id":"2b83a119a0c6e0c042ce25ec053bacc1","slug":"woman-found-hanging-from-a-ceiling-fan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे से लटकी मिली युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे से लटकी मिली युवती
ब्यूरो/अमर उजाला,बिश्नाह
Updated Sun, 12 Oct 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव चगड़ा में शनिवार की शाम बाइस वर्षीय विवाहिता अपने घर में पंखे से लटकी मिली। युवती की मौत के बाद मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार राकेश सैनी निवासी चगड़ा ने बताया कि उसकी पत्नी संतोष कुमारी शाम को घर में पंखे से लटकी मिली। इसके बाद उसे आननफानन में उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस बीच बिश्नाह पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके थोड़ी देर बाद मृतका के पिता जरनैल सिंह और भाई सुरजीत सिंह निवासी चक नानका भी पहुंच गए। उन्होंने राकेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
मायके वालों ने कहा कि राकेश अक्सर उनकी बेटी से मारपीट करता था। उनकी बेटी की हत्या की गई है।
इस बीच पुलिस ने किसी तरह राकेश को बचाया और उसे हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम होगा और मामले की जांच की जाएगी।