{"_id":"c2717e181aa7abe74aaff962c7e2920a","slug":"unconscious-passenger-found-in-himgiri-express-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री को मृत समझ पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री को मृत समझ पहुंचाया अस्पताल
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Tue, 06 Jan 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को जम्मू से आई हिमगिरि एक्सप्रेस के एक कोच में उस समय अफरातफरी की स्थिति बन गई जब शराब पीकर बेहोश हुए एक मुसाफिर को मृत समझ लिया। यात्रियों ने फौरन इसकी सूचना टीटी को दी।
विज्ञापन
इसके बाद उसे कठुआ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के हवाले कर दिया। यात्री को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसे होश में लाया गया।
जीआरपी के अनुसार मोहम्मद सरोज (52) निवासी बिहार शराब पीकर हिमगिरि में जम्मू से चढ़ा था, लेकिन वह रास्ते में ही बेहोश हो गया।
साथ सफर कर रहे यात्रियों ने जब उसे उठाने की कोशिश की तो वह उठा नहीं। इसके बाद ट्रेन में अफरातफरी का माहौल बन गया। यात्रियों ने टीटी को बुलाया तो उन्होंने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन उसे होश नहीं आया। इस दौरान यात्री मौके पर जुट गए।
विज्ञापन
बाद में जब ट्रेन कठुआ स्टेशन पर रुकी तो जीआरपी थाना प्रभारी को बेहोश व्यक्ति को सौंप दिया गया। जीआरपी ने उसका जिला पहुंचाया। यहां उसका दो घंटे इलाज किया गया। देर शाम को इस यात्री को बिहार के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन