{"_id":"8226a70cdde7a7736a7a4d8e4c772d43","slug":"truck-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल से भरा ट्रक पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चावल से भरा ट्रक पलटा
ब्यूूराे/अमर उजाला, जम्मूू
Updated Sun, 12 Oct 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
पठानकोट की ओर जा रहा एक ट्रक कुंजवानी चौक पर पलट गया। ट्रक में चावल भरा था।
विज्ञापन
ट्रक के पलटने से कई बोरे खुल गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू के नरवाल से एक ट्रक चावल लेकर शनिवार को पठानकोट के लिए निकला था।
कुंजवानी चौक पर सड़क पर खड्डा है। यहां पर पहुंचने पर ट्रक इसकी चपेट में आकर पलट गया। इसमें ट्रक चालक को काफी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालक को निकाला और उसे स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया।
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गौरतलब है कि इसके पहले भी कुंजवानी चौक पर ऐसे हादसे होते रहे हैं। कुंजवानी चौक पर ट्रैफिक लाइट का इंतजाम भी नहीं है।