{"_id":"aa87f2a28f153712abb8e5e03f9cb610","slug":"there-was-only-half-cleared-canal-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी-अधूरी ही साफ हुई कनाल रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी-अधूरी ही साफ हुई कनाल रोड
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 28 Feb 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
कुछ दिन पहले हुए मूसलाधार बारिश के बाद कनाल रोड पर गार जमा हो गई थी। नगर निगम ने वहां पर साफ-सफाई तो करवाई, लेकिन अधूरी ही। अभी भी जगह-जगह पर कचरे के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के चलते लोग पहले ही मुंह पर कपड़ा बांधने के लिए मजबूर हैं। अब कनाल रोड पर जगह-जगह गंदगी होने के कारण पर विद्यार्थियों तथा राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
इस रोड पर नगर निगम की ओर से अच्छे से सफाई नहीं करवाई गई है। दरअसल, बारिश में जलभराव होने के कारण नालियों तथा गलियों का कचरा सड़क पर जम गया था।