फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   the temperature dropped rain on the mountains

पहाड़ों पर बारिश से तापमान गिरा

Sun, 04 Jan 2015 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Sun, 04 Jan 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
the temperature dropped rain on the mountains

मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। जिले के पर्वतीय इलाकों में झमाझम हुई बारिश ने मैदानी इलाकों में असर दिखाया। मैदानी क्षेत्रों में शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे और देर शाम से कोहरे ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन


पर्वतीय इलाके बनी सहित दूरदराज के पहाड़ों पर खूब बारिश हुई। महानपुर में भी काफी बूंदाबांदी हुई। बसोहली क्षेत्र में भी ऐसा ही मौसम रहा। पर्वतीय क्षेत्रों में शीत लहर ने पास के मैदानी इलाकों में भी असर दिखाया। इससे तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। खासकर बनी तहसील में ठंड ज्यादा हो गई है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो अच्छी बर्फबारी के आसार बन सकते हैं।
विज्ञापन


कठुआ शहर सहित आसपास के इलाकों में भी बादल छाए रहे। यहां सुबह तक धुंध छाई रही तो दिन चढ़ने के साथ ही बादलों ने डेरा डाल लिया। देर शाम से कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को कठुआ का अधिकतम तापमान बीस डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान का स्तर छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्कॉस्ट जम्मू की कठुआ एग्रोमेट यूनिट के अनुसार अगले चौबीस घंटों में हलकी बारिश या बादल छाए रहने के आसार हैं। ठंड बढ़ने से जनजीवन फिर प्रभावित होने लगा है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से धूप खिलने के चलते राहत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed