फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The same night, three thefts took place in two villages

एक ही रात दो गांवों में हुईं तीन चोरियां

Wed, 07 Jan 2015 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएसपुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएसपुरा Updated Wed, 07 Jan 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
The same night, three thefts took place in two villages

बीती रात एक साथ दो गांव में तीन स्थानों पर चोरी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसने पुलिस द्वारा की जा रही कड़ी सुरक्षा के दावे की भी पोल खोल दी।

विज्ञापन


चोरों ने कोटली अर्जुन सिंह गांव के घर पर लोगों के नहीं होने पर ताले तोड़कर आभूषण, तीन आई फोन और लाकर में पड़ी नगदी ले उडे़।

इस संबंध में प्यार सिंह का कहना है कि रात में गांव के गुरुद्वारे में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के पर्व पर चल रहें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे और देर रात घर आने पर कमरों के दरवाजों के ताले टूटे होने के साथ अलमारी भी टूटी मिलने पर चोरी का पता चला।
विज्ञापन


बाद में आसपास के लोगों को चेारी होने के बारे में जानकारी दी गई। वही पास के गांव कोटली शाहदौला के पास बलवीर सिंह के घर के बाहर से एक भैंस को चोर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलवीर का कहना है कि गत दिनों भैंस 70 हजार रुपये में बेचने के लिए ग्राहक आऐ थे पर नहीं बेची। सुबह जव घर के बाहर बनाए शेड में भैंस नही मिली तो पास की सड़क पर तलाश करने पर उसके काफी दूर तक निशान दिखाई दिए पर भैंस का पता नही चल पाया।


चोराें ने आरएस पुरा सड़क मार्ग पर गांव गेगिया के पास एक दुकान का ताला तोड़कर वहां से कीमती सामन ले उड़े। एक साथ दो गांव में तीन चोरियां होने पर गांव के लोगो में रोष व्याप्त है।

गांव कोटली शाहदौला के सरपंच विनोद शर्मा व गांव कोटली अर्जुन सिंह के सरपंच जगजीत सिंह ने पुलिस से रात की गश्त लगाने के साथ क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह का पता लगा कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed