फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   border villages are empty

खाली हुए सीमांत गांवों में पसरा है सन्नाटा

Wed, 07 Jan 2015 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा Updated Wed, 07 Jan 2015 11:11 AM IST
विज्ञापन
border villages are empty

भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर मंगलवार दिन भर बंदूकें शांत रहने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से हो रही गोलाबारी के कारण सुरक्षित स्थानों पर ले जाए गए ग्रामीण अब भी विस्थापित शिविरों में ही रहने को मजबूर है।

विज्ञापन


सीमांवर्ती गांवों में अभी सन्नाटा पसरा हुआ है। कई घरों में ताले लटके हुए है। गांवों में इक्का दुक्का ही ग्रामीण नजर आ रहे थे।

गांवों में नजर आए ग्रामीण भी वह थे जिन के घरों में मवेशी थे उन्हें चारा डालने के लिए ग्रामीण अपने गांव में गए थे शाम ढलने के उपरांत वह भी वापस विस्थापित शिविरों में पहुंच रहे थे।
विज्ञापन


गलाड कैंप के ग्रामीण जगीदश कुमार, नंद लाल, साहिल, प्रेम पाल आदि ने बताया कि उनका गांव सीमा के निकट होने पर पाक गोलाबारी का हमेशा ही शिकार रहा है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं और बच्चे विस्थापित शिविरों में ही है। जबकि पुरुष मवेशियों को चारा देने के लिए आते है व शाम को वापस सुरक्षित स्थानों की ओर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही हाल रिगाल, चचवाल, चलेआरी, मंगुचक एवं चक सददा के ग्रामीणों का है। घनी आबादी वाले गांवों की गलियां सूनी पड़ी हुई थी।

जिन गलियों में सारा दिन आवाजाही लगी रहती थी वहां पर ढूढे से भी कोई नही मिल रहा था। गोलाबारी के डर से गांवों को खाली कर दिया गया है।

ग्रामीणों का कहना था कि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। कब गोलीबारी शुरू कर दे उन्हें हमेशा ही भय सा लगा रहता है।

यही वजह है की ग्रामीण डर के मारे गांवों में जाने से भी संकोच कर रहे हैं।  उन्होंने बताया कि विस्थापित शिविर में ग्रामीण अखबार पढ़ कर पाकिस्तान द्वारा की जाने वाली गोलाबारी के समाचारों पर नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed