{"_id":"dc7299065d1de3cdee0f7a23237719eb","slug":"teachers-routinely-performed-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित करने को शिक्षकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित करने को शिक्षकों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Wed, 18 Feb 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में पिछले काफी समय से बतौर कांट्रैक्च्युअल कार्य कर रहे शिक्षकों ने स्थाई करने की मांग पर मंगलवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए इलाके के विभिन्न भागों से आए हुए दर्जनों कांट्रैक्च्युअल की एक बैठक दीप सिंह की अध्यक्षता में नगर में हुई।
वक्ताओं ने कहा कि वह पिछले काफी समय से शिक्षा विभाग में बतौर कांट्रैक्च्युअल टीचर कार्य कर रहे हैं, लेकिन अब सरकार उनको नियमित करने में आनाकानी कर रही है।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण कई युवा ओवर एज होते जा रहे हैं। यदि उन्हें जल्द नियमित नहीं किया गया तो उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द उन्हें नियमित नहीं किया गया, तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन