{"_id":"518442499f713e48a722250bc09e5a28","slug":"teachers-protest-gov-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर बैठे शिक्षक की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर बैठे शिक्षक की हालत बिगड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 23 Mar 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
कार्यकाल बढ़ाने की मांग के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे एक और शिक्षक की हालत रविवार को बिगड़ गई। बीमार शिक्षक को जीएमसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इसके बावजूद अन्य शिक्षकों ने भूख हड़ताल जारी रखते हुए राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शिक्षकों के समर्थन में कई यूनियन व फोरम भी सामने आए हैं।
अस्थायी शिक्षक शाम तक धरने पर बैठे रहे। बलविंद्र सिंह पवार, आशु देवी, सिमरन आदि ने कहा कि हड़ताल पर बैठे शिक्षक बीमार हो रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के दौरान बहुत ही उम्मीदों के साथ दोनों पार्टियों का समर्थन किया था, लेकिन अब सरकार नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन