{"_id":"9ca08c712dfcb1031f8bd2b5e78384e0","slug":"taxi-operators-will-cut-their-rates-for-tourist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों को लुभाएंगे टैक्सी आपरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों को लुभाएंगे टैक्सी आपरेटर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 27 Sep 2014 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत की कश्मीर घाटी में बाढ़ का असर जम्मू संभाग के टैक्सी आपरेटरों पर भी पड़ा है।
विज्ञापन
बीस दिनों से घाटी या अन्य पर्यटन स्थलों के लिए पर्यटकों के न आने से टैक्सी आपरेटर परेशान हैं। यूनियन के प्रधान देवेंद्र चौधरी ने बताया कि टैक्सी आपरेटरों को इन बीस दिनों में साढ़े चार करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है।
इसलिए टैक्सी आपरेटरों ने पर्यटकों को जम्मू संभाग के पर्यटन स्थलों की ओर लुभाने के लिए तीस फीसदी डिस्काउंट देने का ऐलान किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कश्मीर की तर्ज पर मुआवजा देने की भी मांग की है।
विज्ञापन
देवेंद्र चौधरी के मुताबिक टैक्सी आपरेटर पर्यटक माता वैष्णो देवी, शिव खोड़ी, पत्नीटाप, सनासर, सुईंसर लेक, भद्रवाह सर्किट, मानसर और सुचेतगढ़ बार्डर आदि जगहों पर घूम सकते हैं। कटड़ा जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी भारी कमी है, इससे भी कारोबार काफी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
आपरेटरों ने पर्यटकों को संभाग घूमने पर तीस फीसदी डिस्काउंट का आफर दिया है। इस मौके पर संजय शर्मा, रंजीत सिंह, राकेश शर्मा, सुरिंद्र सिंह, दलबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।