{"_id":"0bfb5ae86f9275ed41dde26516aafd6d","slug":"sunny-relief-cold-intact-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिली धूप से राहत, ठंड बरकरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिली धूप से राहत, ठंड बरकरार
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
Updated Tue, 30 Dec 2014 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों से घने कोहरे व धुंध के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा था। शीतलहर और ठंड से लोग घराें में ही दुबके रह रहे थे।
विज्ञापन
बाजारों में भी मंदी का आलम बना हुआ था। यही नहीं सरकारी कार्यालयों तक में हाजिरी कम रह रही थी।
क्षेत्र में लगातार बढ़ रही शीतलहर से कई प्रकार की बीमारियों का भी अंदेशा बना हुआ था। सोमवार को खिली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन ठंडक िफर भी बरकरार है।
कस्बा के बाजारों मे भी रौनक दिखाई दी थी। दुकानदार रमण कुमार,रवि कुमार, दिनेश, नरेन्द्र, नीरज आदि ने बताया की गत कई दिनों से घने कोहरे और धुंध से उन का कारोबार चौपट हो कर रह गया था।
विज्ञापन
लोग घरों से बाहर नही निकलते थे जिस से उन के कारोबार पर काफी असर देखने को मिला था। दुकानों के आगे आग जला कर ग्राहकों के आने का इंतजार करते रहते थे।
शीत लहर एवं ठिठुरन से लोगों को बुरा हाल हो रहा था। वीती रात से ही आसमान साफ था। सुबह खिली धूप से जहां जनजीवन पटरी पर लौटा।
वही लोगों ने राहत की सांस ली व अपने अपने कारोबार के लिए निकल पडे़। राज मिस्तरी के काम मे जुटे अनिल ने बताया की गत दिन कोहरे के कारण उन्हें भी अपने काम से छुट्टी करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया की ठिठुरन से काम तक नहीं हो पा रहा था। कोहरे एंव धुंध में उन्होंने भी अपना काम बंद कर दिया था आज खिली धूप से उन्हें भी राहत मिली है। कुल मिला पर जनजीवन पटरी पर लौटा आया है।
उधर अरनिया से प्राप्त समाचार के अनुसार हाड़कंपाऊ ठंड में खिली धूप से लोगों के चेहरे तो खिल ही गए हैं किसान भी मुस्कुरा रहे हैं क्योंकि यह धूप गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद हो सकती है।
उनका कहना है कि अगर मौसम साफ रहता है तो एक हफ्ते में अंकुर बाहर आ जाते हैं और कोहरा रहे तो यह 20 दिन में मुश्किल से निकलते हैं।
इसबीच ज्यौड़ियां से प्राप्त समाचार के अनुसार इस खिली धूप ने खौड़ बाजार में रौनक भर दी। कई दिनों से घर में दुबक रहे खरीदार जोश के साथ बाहर निकले और खूब खरीदरी की।
ग्राहकों के इस बदलाव से दुकानदारों के भी चेहरे खिल गए। इलेक्ट्रानिक सामान के दुकानदार रिंकू खजूरिया, हलवाई काकू शा, किराना स्टोर चलाने वाले संजय गुप्ता ने बताया कि धुंध के चलते धंधे में आ रही मंदी धूप खिलने से छंट गई, सोमवार को बाजार में काफी रौनक रही।