फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   students protest against police

आरोपी नहीं पकड़ने पर प्रदर्शन

Tue, 04 Nov 2014 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मीरां साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, मीरां साहिब Updated Tue, 04 Nov 2014 01:55 AM IST
विज्ञापन
students protest against police

छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले दोनों आरोपियों को अब गिरफ्तार नहीं किए जाने पर स्कूल की छात्राओं का गुस्सा सोमवार को सड़क पर आ गया। गुस्साई छात्राओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और रैली निकाली।

विज्ञापन


विरोध-प्रदर्शन प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के बैनर तले किया गया। गांव कृष्ण नगर से निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने तख्तियों पर लिखे स्लोगनों के जरिये आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


छात्राओं ने कहा कि स्कूल के शिक्षकों द्वारा पुलिस को शिकायत किए जाने के बावजूद आरोपियों को पकड़ा नहीं किया। उल्टे आरोपियों ने शिक्षकों और अभिभावकों को धमकी दी। प्रदर्शन में शामिल रचना, शशि, सुभम, कैलाश शर्मा आदि ने कहा कि आरोपी पुलिस के लोगों के साथ मिलकर छेड़छाड़ को अंजाम देते थे। एसपीओ को तो हिरासत में ले लिया गया, लेकिन मुख्य आरोपी अब भी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि दोनों मुख्य आरोपी छात्राओं से अक्सर छेड़छाड़ करते थे। उनके साथ दो एसपीओ भी होते थे, जिन्हें हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि दोनों आरोपी एसपीओ के साथ उनके वाहन से लड़कियों का पीछा करते थे। स्कूल के पास जाकर भी छेड़छाड़ करते थे।

इसकी शिकायत स्कूल प्रिंसिपल ने मीरां साहिब पुलिस थाने में की थी। इस पर आरोपियों ने प्रिंसिपल और छात्राओं के अभिभावकों को धमकाया था। हालांकि, तीन दिन पहले दोनों एसपीओ को मीरां साहिब पुलिस ने हिरासत में लिया था और उनके पूछताछ की गई। लेकिन अब तक मुख्य आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। इससे गुस्साए विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया।


विद्यार्थियों ने मांग की कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और ऐसी अमर्यादित हरकतों पर अंकुश लगाए जाने के लिए पुलिस पहल करे। प्रदर्शन में एसोसिएशन के आरएस पुरा तहसील प्रधान किशोर कुमार, रामेश्वर सिंह मन्हास सहित स्कूलों के शिक्षक शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed