फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Strict security for Modi's rally

मोदी की रैली के चलते सख्त पहरा

Fri, 12 Dec 2014 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Fri, 12 Dec 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
Strict security for Modi's rally

प्रधानमंत्री मोदी की कठुआ जिला में पहली रैली के चलते धरती से आसमान तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


तेरह दिसंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम, कठुआ में प्रस्तावित रैली के लिए आयोजन स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रैली के चलते बड़े पैमाने पर सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।

वीरवार को शहर और आसपास के इलाकाें में दिनभर आसमान में हेलीकाप्टर मंडराते रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को फुलप्रूफ सुरक्षा घेरा देने के तहत इस कवायद को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार को दो हेलीकाप्टरों ने सरदार पृथीनंदन सिंह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के मैदान में नौ दफा लैंड किया और इतनी ही बार उड़ान भरी।

सूत्रों ने बताया कि हेलीकाप्टर की इन उड़ानों के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित सुरक्षा बल एसपीजी और एनएसजी कमांडो पीएम रैली को पहली और दूसरी पंक्ति का सुरक्षा घेरा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कठुआ शहर में फोर टायर सुरक्षा घेरा रहेगा जिसके लिए हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सुरक्षा घेरे में पहली पंक्ति एसपीजी की रहेगी, जिसके बाद एनएसजी कमांडो का घेरा रहेगा।


इसके बाद केंद्रीय पुलिस और आखिर में जम्मू कश्मीर पुलिस की सुरक्षा मुस्तैद रहेगी। रैली शनिवार को है, ऐसे में शुक्रवार शाम से ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर में दाखिल होने वाले तमाम इलाके सील कर दिए जाएंगे।

इधर वीरवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम से सटे आवासीय इलाकों से लेकर सरकारी इमारतों में जांच और वैरिफिकेशन की कवायद को अंजाम दिया गया।

आयोजन स्थल जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आम जनता के आने और लौटने के लिए मुख्य गेट के अलावा दो स्थानों से दीवार तोड़कर वैकल्पिक मार्ग बना दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed