फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Special security arrangements for the PM rally

पीएम की रैली के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम

Thu, 11 Dec 2014 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Thu, 11 Dec 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
Special security arrangements for the PM rally

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कठुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली तेरह दिसंबर की रैली के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजन स्थल और सटे इलाकों से लेकर जिले के तमाम संवेदनशील इलाकों में कड़ा पहरा लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे हो या फिर कठुआ जिले के अन्य महत्वपूर्ण मार्ग। पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के संयुक्त सुरक्षा घेरे को मोदी रैली के काउंटडाउन के अनुरूप ही कड़ा किया जा रहा है। बुधवार को जम्मू पठानकोट हाईवे और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के बीच पड़ते दरियाई नालों को खंगाला गया।
विज्ञापन


इसी कड़ी में नगरी कसबे से सटे दरियाई नाले में सुरक्षा बलों के समूह ने पूरे इलाके को छान मारा। इस तरह की कसरत को अब अलग-अलग इलाकों में रोजाना अंजाम दिया जाएगा। सुरक्षा बलों और सुरक्षा एजेंसियों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे आतंकी घुसपैठ के रूटों पर चौकसी को बेहद कड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवेदनशील इलाकों की आवाजाही पर लगातार नजर रखी जा रही है, जबकि वाहनों की जांच और संदिग्ध चेहरों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। वैसे तो पुलिस विभाग ने विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की कठुआ में प्रस्तावित रैली के लिए विशेष सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है जिस पर संयुक्त रणनीति के तहत काम किया जा रहा है।

एसएसपी कठुआ पवन परिहार के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को महफूज रखने के तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। पूरा जिला हाई अलर्ट पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed