{"_id":"4eaf70a08b77398ce4ff57e4291d9ee2","slug":"some-people-attack-on-women-in-their-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिलाओं पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिलाओं पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा
Updated Thu, 20 Nov 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मामले में पुरानी रंजिश के चलते गांव लग्डेयाल में बुधवार को कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दो महिलाएं जख्मी हुई हैं, उन्हें उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार करतार चंद की पत्नी मोहिंद्रो देवी और बहू सीता देवी बुधवार को अपने घर पर ही थीं। इस दौरान कुछ लोग लाठियां और हॉकी लेकर घर में घुस आए और हमला बोल दिया।
विज्ञापन
दोनों महिलाओं को लहूलुहान करने के बाद आरोपी फरार हो गए। गौरतलब है कि एक वर्ष पहले गांव के ही एक युवक की हत्या के मामले में सीता देवी का पति पुलिस हिरासत में है। घायल महिलाओं के घर के अन्य सदस्यों ने आरोप बताया कि आरोपी अश्विनी कुमार ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर हमला किया है।
विज्ञापन
आरएस पुरा थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने अश्विनी, सरवन और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।